फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 दुकानों से कीटनाशकों के नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शासन के निर्देश पर जिले भर में कीटनाशकों की दुकानों पर छापा मारा गया। डीएम कृष्णा करुणेश की गठित तीन टीमों ने जिले के 36 कीटनाशक दुकानों पर छापा मारा। अभियान में 12 दुकानों से कीटनाशकों के नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए हैं। स्टॉक रजिस्टर व लाइसेंस न दिखाने पर छह दुकानदारों से जवाब तलब किया गया है। प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट व सात दिन में संतोषजनक जवाब न देने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

डीएम ने शुक्रवार को बताया कि शासन के निर्देश पर उप कृषि निदेशक डॉ. प्रभाकर सिंह की टीम ने तुलसीपुर तहसील की, जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार की टीम ने सदर तहसील और जिला कृषि रक्षा अधिकारी सलीमुद्दीन की टीम ने उतरौला तहसील की 36 दुकानों पर कीटनाशकों व अन्य रसायनों के स्टॉक, बिक्री व गुणवत्ता आदि की जांच की।
तीनों टीमों ने जांच के दौरान 12 दुकानों से कीटनाशकों के सैंपल लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा। प्रयोगशाला में जांच के आधार पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्टॉक रजिस्टर न दिखाने और लाइसेंस न मिलने पर कीटनाशकों का कारोबार करने वाले छह दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

सात दिन में संतोषजनक जवाब न देने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। टीमों के औचक निरीक्षण से कीटनाशकों का कारोबार करने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया। डीएम ने तीनों टीमों को लगातार अभियान जारी रखने का निर्देश दिया है जिससे किसानों को नकली व महंगे दामों पर कीटनाशकों की बिक्री न की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें