फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों को दी सुरक्षा व कानून की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। माडर्न इंटर कॉलेज में शुक्रवार को बेटियों को जागरूक करने के संबंध में कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के दौरान बेटियों को सुरक्षा व कानून के संबंध में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र ने कहा कि बेटियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम लगातार कराए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से बेटियों को महिला हेल्पलाइन 1090, 181, 1076, यूपी 112 व वन स्टॉप सेंटर में पीड़िताओं के लिए जरूरी संसाधन आदि के बारे में जानकारियां दी जा रही हैं।
साथ ही महिला कल्याण विभाग की योजनाओं और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ व कोविड-19 से बचाव आदि के बारे में भी बेटियों को जानकारियां दी जा रही हैं। माडर्न इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हेमंत तिवारी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को राधिका मिश्रा, बद्री विशाल तिवारी आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

नारी सशक्तिकरण, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत सदर ब्लॉक के कलवारी गांव में भी कार्यक्रम किया गया। वन स्टॉप सेंटर में पीड़ित महिलाओं व बेटियों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में मनोवैज्ञानिक सामाजिक परामर्शदाता कविता पाल, सामाजिक कार्यकर्ता मधु वर्मा व अनीता पांडेय आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें