फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: फर्जी पासपोर्ट बनवाने वाले को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। फर्जी पासपोर्ट बनवाने, जाली दस्तावेज तैयार करने और आपराधिक षड्यंत्र रचने के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। करीब ढाई माह की तलाश के बाद पुलिस को यह सफलता मिली। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पचपेड़वा थाना क्षेत्र के रामलीला मैदान वार्ड नंबर-12 पुरानी बाजार कस्बा निवासी नूरुल हसन बब्लू उर्फ नूरुल हसन इद्रीसी के खिलाफ 11 जनवरी 2026 को फर्जी पासपोर्ट बनवाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पचपेड़वा थाने के दरोगा अमित चौरसिया ने मामले की जांच की थी। प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि पुलिस टीम ने शुक्रवार को विशुनपुर टनटनवा ओवरब्रिज के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। मामले की सुनवाई करते हुए न्यायाधीश ने आरोपी को जेल भेजने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें