बलरामपुर के देवीपाटन मंदिर तुलसीपुर में दीपोत्सव का आयोजन। संवाद
तुलसीपुर। रामनवमी पर श्री देवीपाटन शक्तिपीठ के सूर्यकुंड पर शुक्रवार शाम आठ बजे लेजर शो का आयोजन हुआ। जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के तत्वावधान में लेजर शो के साथ प्रथम दीपोत्सव भी किया गया। विद्यार्थियों ने 15 हजार दीप जलाए, मां पाटेश्वरी की महाआरती हुई और रामायण, शिव तांडव व म्यूजिकल प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। - संवाद