बलरामपुर। एनसीसी कैडेटों की तरफ से सामाजिक सरोकार की दिशा में शानदार प्रयास किए जा रहे है। कोविड 19 महामारी के दौरान यूपी 51 बटालियन के एनसीसी कैडेटों ने बैंकों में नियमित रूप से जाकर ग्राहकों को लेनदेन के बारे में जागरूक किया।
यह बातें यूपी 51 बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अरविंद सूद ने शुक्रवार को डीएवी इंटर कॉलेज में पांच दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि कोरोना काल में एनसीसी कैडेट्स की तरफ से पूरी ईमानदारी व कर्तव्य परायणता के साथ कार्य किया है। एनसीसी कैडेट के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। इसी तरह से अन्य गतिविधियों का आयोजन कर एनसीसी कैडेट्स लोगों को जागरूक कर रहे है।
उन्होंने कैडेटों को सुझाव दिया कि पांच दिवसीय ट्रेनिंग प्राप्त करके अपने हुनर को निखारें। इस दौरान कैडेटों का लिखित टेस्ट भी कराया गया। दूसरे सत्र में कैडेटों को डिजिटल बैंकिंग में होने वाली धोखाधड़ी और बैंकों से छात्र छात्राओं को प्राप्त होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी गई। एसबीआई बैंक के प्रबंधक व बैंक कर्मी ज्योत्सना और शैलेश ने एनसीसी कैडेटों को महत्वपूर्ण जानकारी दी।