बलरामपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत श्रम विभाग की तरफ से संचालित संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के तहत श्रमिकों की बेटियों को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट, स्नातक की कक्षाएं उत्तीर्ण होने पर साइकिल दी गई। साइकिल पाकर बेटियों के चेहरे खुशी से खिल गए।
साइकिल वितरित करते हुए श्रम प्रवर्तन अधिकारी भूपेंद्र मिश्र ने कहा कि संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के तहत 11 श्रमिकों की बेटियों को शुक्रवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट पास होने पर साइकिल दी गई है।
कक्षा 10 की मीरा, कक्षा 11 की अंजनी तिवारी, अफसार बानो, अनुष्का गुप्ता, बीए प्रथम वर्ष की वन देवी, महिमा गुप्ता, दिव्या शुक्ला, खुशनुमा, ममता मौर्य, शिवानी यादव व गीता मौर्या को साइकिल दी गई है। साइकिल वितरण के दौरान बाल श्रम अधिकारी वेद प्रकाश चौधरी, रोहित कुमार सोनी, अजीत कुमार पांडेय, सुनील राय आदि मौजूद रहे।