फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: आधार सीड न होने से लटकी 5435 बुजुर्गों की पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बैंक से आधार सीड न कराने वाले 5435 बुजुर्गाें की पेंशन फंस गई है। अब पेंशन न पाने वाले पेंशनधारक समाज कल्याण विभाग का चक्कर लगा रहे हैं। विभाग की तरफ से पेंशन की धनराशि न पाने वाले बुजुर्गों को बैंक खाते से आधार कार्ड सीड कराने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में 21 हजार बुजुर्गों के खाते में पेंशन की धनराशि भेजी गई है। समाज कल्याण विभाग में पंजीकृत 29 हजार बुजुर्गों में से अब आठ हजार वृद्धों को पेंशन नहीं मिल सकी है। हालांकि विभाग 2565 बुजुर्गाें के खाते में पेंशन भेजने की तैयारी में है। जबकि 5435 पेंशनधारकों का बैंक से आधार सीड न होने से उनकी पेंशन फंस गई है। पेंशन के सहारे अपना खर्च चलाने वाले बुजुर्गों के सामने आर्थिक समस्या खड़ी हो गई है। बुजुर्ग जानकारी के लिए विभाग के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। विभाग द्वारा बुजुर्गों को आधार सीड कराने की सलाह दी जा रही है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि 5435 पेंशनरों का बैंक से आधार सीड न होने से उनकी पेंशन नहीं आई है। ऐसे पेंशनधारक जिनकी पेंशन नहीं आई है, वह अपना आधार सीड करा लें। बैंक से आधार सीड होने के बाद ही पेंशन की अगली किस्त उनके खाते में आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें