फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नई पेंशन नीति व बायोमीट्रिक उपस्थिति का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। फुपुक्टा के आह्वान पर बृहस्पतिवार को एमएलके महाविद्यालय के शिक्षकों ने नई पेंशन नीति व बायोमीट्रिक उपस्थिति आदि का विरोध जताया। हाथ में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

सुआकटा के अध्यक्ष व एमएलके महाविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विमल प्रकाश वर्मा ने बताया कि फुपुक्टा (उत्तर प्रदेश महाविद्यालय विश्वविद्यालय शिक्षक महासंघ) के आह्वान पर शिक्षक नयी पेंशन स्कीम, बायोमिट्रिक अटेंडेंस एवं शासन की शिक्षक एवं शिक्षा विरोधी नीतियों के विरुद्ध पिछले दो दिनों से महाविद्यालय के शिक्षक आंदोलनरत हैं। इन मांगों के समर्थन में एमएलके महाविद्यालय में भी आंदोलन को समर्थन करते हुए सभी शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। इस अवसर मुख्य नियंता प्रो. पीके सिंह, डीन फैकल्टी ऑफ साइंस प्रो. आरके सिंह, प्रो. वीणा सिंह, प्रो. प्रकाश चन्द्र गिरी, डॉ. तारिक कबीर, डॉ. दिनेश मौर्य, डॉ. लवकुश पाण्डेय, डॉ. आजाद प्रताप सिंह, डॉ. बी एल गुप्ता, डॉ. दिनेश कुमार व डॉ. अनुज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें