बलरामपुर। शहर के पांच केंद्रों पर रविवार को दो पालियों में हाेने वाली पीसीएस प्री की परीक्षा को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है। शुक्रवार को डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करके प्रबंधों का जायजा लिया। परीक्षार्थियों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने परीक्षा के दौरान शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की तैयारी की है।
एमएलके पीजी कॉलेज के कला, विज्ञान व वाणिज्य संकाय, एमपीपी इंकॉ व बलरामपुर बालिका इंकाॅ को पीसीएस प्री के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में कुल 2208 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा को लेकर आयोग की टीम भी यहां पर पहुंच गई है। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को केंद्रों पर डेढ़ घंटे पहले पहुंचने को कहा गया है। केंद्र पर 50 फीसदी कक्ष निरीक्षक बाहरी नियुक्त किए जाएंगे। इसको लेकर तैयारी की गई है।
परीक्षा को लेकर शुक्रवार की शाम को डीएम पवन अग्रवाल व एसपी विकास कुमार ने केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम एवं परीक्षा कक्षों का जायजा लिया एवं सीटिंग प्रबंध के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए साइनेज लगवाए जाने को कहा। एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव, एसडीएम सदर संजीव कुमार यादव,चंदन पांडे व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
हर केंद्र पर रहेगी पुलिस कर्मियों की तैनाती
पीसीएस प्री की परीक्षा के दौरान हर केंद्र पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जा रहा है। साथ ही शहर के चौराहों पर भी पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी ताकि परीक्षार्थियों को कोई समस्या न हो। वहीं, यातायात को लेकर कोई समस्या न हो, इसके लिए भारी वाहनों के प्रवेश पर परीक्षा अवधि में शहर में प्रवेश पर रोक लगाने की तैयारी की गई है। यातायात प्रभारी उमेश सिंह ने बताया कि रूट डायवर्जन तैयार किया जा रहा है। शनिवार को इसे जारी किया जाएगा।
बनेठी स्कूल के वार्षिक समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्राएं। संवाद
बनेठी स्कूल के वार्षिक समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्राएं। संवाद