फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहायशी इलाके में तेंदुआ आने से दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। रिहायशी इलाके में तेंदुआ आने से लोगों में दहशत व्याप्त है। गैसड़ी बाजार के लोगों ने वन विभाग से तेंदुए से सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

रमईपुर निवासी अफजाल ने गुरुवार को बताया कि वह गैसड़ी बाजार से घर जा रहे थे। तभी जरवा बाईपास पर गैस एजेंसी के गोदाम के पास एक तेंदुआ सड़क पर घूम रहा था। तेंदुए को देखते ही अफजाल हड़बड़ा गए और बचाने की गुहार लगाने लगे। अफजाल के शोर मचाने पर लोग दौड़े मगर तब तक तेंदुआ खेत में चला गया था।
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि तेंदुआ साथी, खदगौरा व चैपुरवा गांव के आसपास घूम रहा है। गैसड़ी बाजार के लोगों ने वन विभाग से रिहायशी इलाके में भटक रहे तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर के रेंजर तेजेंद्र नरायन त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें अभी मामले में कोई सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। रेंजर ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें