फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों को यूपी कॉप के बारे में किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के कई स्कूलों में गुरुवार को पुलिस की पाठशाला लगाकर बेटियों को कानून की जानकारी दी गई। यूपी कॉप के बारे में जानकारी देकर पुलिस अफसरों ने बेटियों को जागरूक किया।
विज्ञापन

एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि जिले के सभी थाना प्रभारियों को स्कूलों में बेटियों को जागरूक करने के उद्देश्य से यूपी कॉप एप्लीकेशन का प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया गया है। इसी कड़ी में गुरुवार को सिटी मांटेसरी डिग्री कॉलेज विशुनापुर में देहात थाने के इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार सिंह ने यूपी कॉप एप्लीकेशन का बेटियों को प्रशिक्षण दिया।
कॉलेज की बेटियों को यूपी कॉप की मदद से 27 प्रकार की सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। ललिया इंस्पेक्टर अरविंद गुप्ता ने मोहनलाल रामलाल इंटर कॉलेज शिवपुरा में पाठशाला आयोजित कर बेटियों को सुरक्षा का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन

इसी तरह से महिला थाना प्रभारी ममता यादव ने एनी बेसेंट इंटर कॉलेज तथा आदर्श अकादमी कन्या इंटर कॉलेज में पाठशाला आयोजित कर बेटियों को यूपी कॉप की मदद से मिलने वाली 27 सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें