बलरामपुर। पूर्व सांसद दद्दन मिश्र को उत्तर प्रदेश जिला पंचायत अध्यक्ष संघ का संरक्षक चुना गया है। उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष संघ का प्रदेश संरक्षक चुने जाने पर भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।
पूर्व सांसद एवं श्रावस्ती के जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सभी जिला पंचायत अध्यक्षों की कार्यशाला बीते दिन योजना भवन लखनऊ में आयोजित हुई थी। कार्यशाला में उत्तर प्रदेश जिला पंचायत अध्यक्ष संघ का गठन किया गया। सर्व सम्मति से मुझे उत्तर प्रदेश जिला पंचायत अध्यक्ष संघ का संरक्षक चुना गया है।
दद्दन मिश्र को उत्तर प्रदेश जिला पंचायत अध्यक्ष संघ का संरक्षक चुने जाने पर राज्य मंत्री व सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू, अजय सिंह पिंकू, डीपी सिंह, रवि मिश्रा, बृजेन्द्र तिवारी, वरुण सिंह मोनू, पंकज मिश्रा, सौरभ रतन पांडेय एवं संजय शर्मा आदि ने उन्हें बधाई दी है।