फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचाव का संदेश दे विपक्षियों पर साधा निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अटल बिहारी चिकित्सा महाविद्यालय तथा चिकित्सालय के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना से बचाव तथा विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण घटा तो है लेकिन मिटा नहीं इसलिए सभी लोग अभी भी पूरी तरह से सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विपक्षी दल मुद्दाविहीन हो गए हैैं। उनके पास अब सामाजिक, जातिगत व धार्मिक उन्माद को बढ़ावा देने के अलावा और कोई काम नहीं बचा है। सरकार ने पारदर्शी प्रशासन तथा जनता से सीधे जुड़ कर विपक्षी दलों को मुद्दाविहीन कर दिया है। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य व गरीबों को आवास, रसोई गैस, मुफ्त राशन व पेंशन आदि सीधे देकर हमने उनसे जुड़ने और उन्हें सरकार से जोड़ने का काम किया है।
पहले चरण में किसानों की ऋण माफी तथा दूसरे चरण में किसानों को सूदखोरों व साहूकारों से बचाने के लिए छह हजार रुपये प्रति वर्ष देकर एक ऐतिहासिक काम किया है। विपक्षी सरकारें गुंडों को शरण देती थीं। हमने गुंडों को गोलियों का शिकार बनाया। मां व बेटियों की सुरक्षा हमारी सरकार की प्राथमिकता है। इनके साथ होने वाले अत्याचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें