फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जानकारी से ही संक्रमण व बीमारियों से होगा बचाव

Wed, 29 May 2024 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर में बेटियों को जागरूक करते सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी।
विज्ञापन
बलरामपुर। माहवारी कोई बीमारी नहीं है। इससे महिला या युवती अपवित्र नहीं होती। यह एक प्राकृतिक क्रिया है, जो महिलाओं को मातृत्व का अहसास कराती है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमरहवा में मंगलवार को मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए यह बातें कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस वर्ष की थीम टू गेदर फाॅर अ पीरियड फ्रेंडली वर्ल्ड है। बेटियों को इस संबंध में व्यापक जानकारी दी जाए, ताकि वह संक्रमण व शारीरिक पीड़ा से बच सकें। सीएमओ ने बताया कि मासिक धर्म के दौरान प्रत्येक चार घंटे में सेनेटरी पैड को बदल देना चाहिए। कपड़ों का इस्तेमाल बिलकुल नहीं करना चाहिए। लापरवाही पर यूरिनरी ट्रैक इंफेक्शन व ल्यूकोरिया जैसी बीमारी के साथ संक्रमण हो सकता है। मासिक धर्म के दौरान हरी साग-सब्जी, ताजे फल, दूध, दही और अंडे का सेवन करना चाहिए। इस अवसर पर डीपीएम शिवेंद्र मणि त्रिपाठी, अधीक्षक डॉ. जावेद अख्तर, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्र, डीएमओ राजेश पांडेय, जय प्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे। इसी तरह जिले के अन्य अस्पतालों में गोष्ठी का आयोजन कर किशोरियों व महिलाओं को मासिक धर्म के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें