फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत, 43 कैदी सहित 245 मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। लोगों की लापरवाही व कोविड प्रोटोकॉल का पालन न करने के कारण कोरोना की स्थिति भयावाह होती जा रही है। जिले में कोरोना पॉजिटिव केस लगातार बढ़ रहे है। गुरुवार को जिले के लेवल-2 हॉस्पिटल में भर्ती एक कोरोना मरीज की मौत हो गई है।
विज्ञापन

जिले में 43 कैदियों सहित 245 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है।
सीएमओ डा. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि रेहरा बाजार निवासी सूर्यदेव वर्मा (60) को बुखार व खांसी की शिकायत पर 11 मई को जिला संयुक्त चिकित्सालय लाया गया था। कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव होने पर उन्हें लेवल-2 हास्पिटल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

इलाज के दौरान 13 मई को उनकी मौत हो गई। जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को आई कोरोना रिपोर्ट में जिला कारागार के 43 कैदी सहित जिले में कुल 245 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
पॉजिटिव पाए गए लोगों में गैसड़ी के कोहरगड्डी में 25, बेलहसा में 14, जहदरिया में 11, बलरामपुर अरबन के मोहल्ला खलवा में 9, बलरामपुर ग्रामीण के ग्राम भैरमपुर में 8 व पचपेड़वा के मारवाड़ी मोहल्ले में छह लोग शामिल हैं। इसके अतिरिक्त बलरामपुर नगर, बलरामपुर ग्रामीण, तुलसीपुर, गैसड़ी, पचपेड़वा, हरैया सतघरवा, उतरौला, गैड़ास बुजुर्ग व रेहरा बाजार ब्लॉक के गांवों में भी तमाम लोग पॉजिटिव मिले हैं।
पॉजिटिव पाए गए लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इन लोगों की निगरानी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार की जा रही है। पॉजिटिव पाए गए लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है।
इन लोगों के संपर्क में आए लोगों का सैंपल भी जांच के लिए भेजा जाएगा। जिले में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 6426 हो गई है। 5306 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 108 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 1012 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें