फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे बिजली गुल, 500 गांव अंधेरे में डूबे

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के 500 गांव 24 घंटे से अधिक समय से अंधेरे में हैं। तुलसीपुर फीडर में आने वाली खराबी को इसका कारण बताया जा रहा है। बिजली न आने से परेशान नागरिकों ने कई जगह विरोध कर नाराजगी भी जतायी। उपभोक्ताओं ने अधीक्षण अभियंता से तत्काल फाल्ट को दूर करा बिजली आपूर्ति को शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्रामीण राम प्रसाद, विजय, बरसाती, मोहम्मद आलम, पाटेश्वरी, अजमुल, नियामत, अनीस, नरेश व रामू आदि ने गुरुवार को अधीक्षण अभियंता को भेजे गए शिकायती पत्र में कहा है कि तुलसीपुर फीडर से 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। इस फीडर से जुड़े 500 गांवों में अंधेरा छाया है। लोग मोमबत्ती व ढिबरी के सहारे रात काटने को मजबूर है। तेज गर्मी में पंखा न चल पाने से भी काफी परेशानी हो रही है।
क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि उक्त फीडर से आए दिन बिजली की आवाजाही लगी रहती है। जर्जर व पुराने तारों के चलते जरा सी तेज हवा चलने पर ही सप्लाई लाइन के तार टूट जाने से बिजली गुल हो जाती है।
विज्ञापन

इन जर्जर तारों को बदलवाने के लिए अधीक्षण अभियंता से लगातार की जा रही मांग के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। आक्रोशित नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समस्या का स्थायी निराकरण न हुआ तो एकजुट होकर आंदोलन शुरू करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

दूसरी तरफ एसडीओ मोहम्मद अकील ने बताया कि मौके पर टीम को भेजकर फीडर लाइन में आई फाल्ट को दुरुस्त बनाया जा रहा है। जल्दी बाधित सप्लाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें