फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तुलसी पार्क को संवारने पर खर्च होंगे एक करोड़

विज्ञापन
बलरामपुर के तुलसीपार्क में लगा जिम ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर का तुलसी पार्क अब नए रूप में नजर आएगा। शहर के बीचोंबीच स्थित इस पार्क में सुंदरीकरण का काम तेज रफ्तार से चल रहा है। नगर पालिका परिषद ने इसके लिए एक करोड़ पांच लाख रुपये की योजना स्वीकृत की है। इसके तहत पार्क में बाउंड्रीवॉल, लोहे की ग्रिल, इंटरलॉकिंग पथ, आकर्षक फव्वारा, पौधरोपण और बैठने के लिए बेंच जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। काम पूरा होने पर नागरिकों को टहलने, योगाभ्यास और मनोरंजन के लिए एक स्वच्छ और सुरक्षित माहौल मिलेगा।
विज्ञापन

करीब एक लाख से अधिक लोगों को इस पार्क से सीधा लाभ मिलेगा। स्थानीय निवासी भी पार्क को लेकर उत्साहित हैं। संतोष गुप्ता ने कहा कि परिवार के साथ घूमने के लिए एक बेहतर स्थान मिलेगा। अजय पांडेय ने बताया कि बच्चों को खेलने के लिए अब खुली और सुरक्षित जगह उपलब्ध होगी। वहीं, इमरान अहमद ने कहा कि पार्क का नवनिर्माण शहर की खूबसूरती और सुविधाओं में नई चमक भरेगा। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने बताया कि निर्माण कार्य की शुरुआत हो चुकी है और निर्धारित समय सीमा में इसे पूरा करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि काम पूरा होने के बाद तुलसी पार्क न सिर्फ शहर की पहचान बनेगा बल्कि लोगों के लिए सुकून भरा सार्वजनिक स्थल भी साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें