फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची का डिजिटलीकरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में पंचायत चुनाव को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए मतदाता सूची के डिजिटलीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर यह प्रक्रिया 24 नवंबर तक चलेगी। जिले में करीब 20 लाख मतदाता पंजीकृत हैं, जिनके रिकॉर्ड को कंप्यूटरीकृत किया जा रहा है।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेश शुक्ला ने बताया कि इस अवधि में ड्राफ्ट नामावलियों की कंप्यूटरीकृत पांडुलिपि तैयार की जाएगी। सभी विकासखंडों और ग्राम पंचायतों में कर्मचारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। डिजिटलीकरण के दौरान पुराने रिकॉर्ड का सत्यापन, नाम संशोधन और नये मतदाताओं के पंजीकरण का कार्य भी होगा। इस प्रक्रिया से दोहरे नामों और गलत प्रविष्टियों की पहचान सरलता से की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि जैसे ही ड्राफ्ट सूची तैयार होगी, उसे सार्वजनिक किया जाएगा ताकि लोग उसमें अपनी आपत्तियां सुधार कर दर्ज करा सकें। इसके बाद अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। डिजिटल प्रक्रिया से मतदाता सूची अधिक सटीक, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनेगी, जिससे पंचायत चुनाव को निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने में बड़ी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें