फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर में मिला एक और कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर जिले में रविवार की देर रात आई कोरोना रिपोर्ट में सदर ब्लॉक के गौरा गांव में एक युवक पॉजिटिव पाया गया है। जिले में कोरोना के 41 मरीजों में से 30 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस की संख्या 11 है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि 23 मई को सदर ब्लॉक के गौरा गांव में मुंबई से आए युवक को होम क्वारंटीन किया गया था। इस दौरान युवक का सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था। रविवार की देर रात आई कोरोना रिपोर्ट में युवक पॉजिटिव पाया गया।
युवक को जिला मेमोरियल चिकित्सालय स्थित लेवल-1 हास्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है। युवक के कांटेक्ट तलाशे जा रहे हैं। गांव में होम लिस्टिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा गांव को सील करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

क्रिकेट खेल रहा था कोरोना पॉजिटिव युवक
सदर ब्लॉक के गौरा गांव में कोरोना पॉजिटिव पाया गया युवक गांव के लिए कोरोना कैरियर साबित हो सकता है। बताया जा रहा है कि यह युवक होम क्वारंटीन का पालन नहीं कर रहा था। मुंबई से आने के बाद से ही वह क्षेत्र के कई गांव में युवकों के साथ क्रिकेट मैच खेल चुका था। युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से लोगों में हड़कंप मच गया है। युवक के संपर्क में आए लोगों को कोरोना संक्रमण का भय सता रहा है। सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि पॉजिटिव पाए गए युवक का कांटेक्ट तलाशा जा रहा है। होम क्वारंटीन की अवहेलना सिद्घ होने पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।
स्वस्थ हुए तीन मरीजों को भेजा गया घर
रविवार की रात आई रिपोर्ट में जिले के लेवल-1 हास्पिटल में भर्ती तीन मरीजों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। स्वस्थ हुए तीनों मरीजों को राशन व सुरक्षा किट देकर होम क्वारंटीन के लिए घर भेज दिया गया है। इसके साथ ही जिले में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 30 हो गई है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 11 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें