फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियमों का करें पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सड़क सुरक्षा माह के तहत रविवार को एनसीसी, स्काउट, गाइड एवं एनएसएस की तरफ से नगर के सभी चौराहों पर जागरूकता अभियान चलाया गया। एमएलके महाविद्यालय के एनसीसी, स्काउट, गाइड व एनएसएस के स्वयं सेवकों ने लोगों को दुर्घटना से बचने के लिए यातायात नियमों के पालन की सीख दी।
विज्ञापन

एमएलके महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरके सिंह के निर्देशन एवं एनसीसी केयर टेकर डॉ. डीके चौहान, स्काउट प्रभारी डॉ. केके सिंह एवं मुख्य कार्यक्रम अधिकारी एनएसएस डॉ. राजीव रंजन के नेतृत्व में कैडेट व स्वयंसेवकों ने वीर विनय चौराहा व संतोषी माता तिराहे सहित सभी प्रमुख चौराहों पर जागरूकता अभियान चलाया।
एनसीसी के सीनियर अंडर ऑफिसर शिवम दीक्षित ने वीर विनय चौराहा एवं अंडर ऑफिसर अमित मिश्रा ने संतोषी माता मंदिर तिराहे पर बाइक चालकों को हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बिना हेलमेट लगाए बाइक चला रहे लोगों से घोषणा पत्र भी भरवाया गया। सभी कैडेट व स्वयंसेवकों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी भी दी। अभियान में यातायात पुलिस के कर्मचारी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें