फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2128 मरीजों की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में रविवार को 24 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित हुआ। मेले में कुल 2128 मरीजों की सेहत की जांच की गई। डॉक्टरों ने उचित परामर्श के साथ मुफ्त दवाएं भी दीं। मेले में आयुष्मान योजना के तहत 1087 लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए गए और 610 लोगों की कोविड जांच की गई।
विज्ञापन

शासन के निर्देशानुसार रविवार को जिले के एक नगरीय स्वास्थ्य केन्द्र एवं 23 ग्रामीण क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ प्रभारी चिकित्साधिकारियों ने किया। नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर बेटी का इलाज कराने आई सुमित्रा ने बताया कि विगत तीन दिनों से बेटी को बुखार है।
जन आरोग्य मेले में डॉक्टर ने जांच कर दवा दी है। ठंड से बचने तथा गर्म पानी का सेवन करने की सलाह दी गई है। सीएचसी महराजगंज तराई में इलाज कराने आई नंदिनी ने बताया कि कुछ दिनों से शरीर में दर्द व कमजोरी महसूस हो रही है। जन आरोग्य मेले में दिखाने पर डॉक्टर ने बताया कि खून की कमी है।
विज्ञापन

जांच के बाद चिकित्सक ने टॉनिक देकर पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेने का सुझाव दिया है। इसी तरह पचपेड़वा, गैसड़ी, उतरौला, श्रीदत्तगंज, सादुल्लाहनगर, रेहरा बाजार, शिवपुरा एवं बलरामपुर ग्रामीण क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर इलाज कराने आए 2128 मरीजों की चिकित्सकों ने जांच कर उचित परामर्श दिया। सभी मरीजों को मुफ्त दवाएं देते हुए खान-पान में सावधानी बरतने का सुझाव दिया गया। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 610 लोगों की एंटीजन जांच की गई। वहीं आयुष्मान योजना के तहत 1087 लोगों का गोल्डन कार्ड भी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें