फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में नर्सिंग होम संचालक गिरफ्तार

Sat, 09 Aug 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गैसड़ी (बलरामपुर)। पचपेड़वा क्षेत्र में बिना पंजीकरण के संचालित हो रहे अवैध नर्सिंग होम में जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी डॉक्टर अपनी पत्नी के साथ मिलकर बिना पंजीकरण कराए ही नर्सिंग होम चला रहा था। गर्भवती महिलाओं का ऑपरेशन भी करता था।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान की टीम ने आरोपी कृष्ण मोहन चौधरी को भाथर पुल के पास से गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बीते 27 जुलाई को जुडीकुइंया चौराहे पर स्थित मीशा नर्सिंग होम में धवाई गांव के अब्दुल वदूद की पत्नी रहिमुननिशा का प्रसव कराने के लिए ऑपरेशन किया गया, लेकिन उपकरणों और दवाओं की कमी के कारण अधिक रक्तस्राव से जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद डॉक्टर कृष्ण मोहन चौधरी और उनकी पत्नी पूनम चौधरी अस्पताल छोड़कर फरार हो गए थे। अब्दुल वदूद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें