फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अब बेनीनगर में दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत

Sun, 28 Jan 2024 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरा चौराहा (बलरामपुर)। बीते तीन माह से तेंदुए के आतंक से सोहेलवा क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। छह बच्चों को निवाला बनाने के बाद तीन तेंदुए पकड़े जा चुके हैं। इसके बाद भी लगातार तेंदुए के दिखाई देने से लोग सहमे हुए हैं। शनिवार को चौखड़ा में तेंदुए ने हिरन और वनरोज पर हमला किया। रविवार को बेनीनगर में तेंदुआ दिखने पर ग्रामीण खौफजदा हो गए हैं।
विज्ञापन

थाना गौरा चौराहा क्षेत्र के बेनीनगर में रविवार की सुबह ग्रामीणों को तेंदुआ दिखाई दिया। जिसकी खबर फैलने पर आसपास के गावों में लोग सहम गए हैं। लोग गन्ना काटने, जानवर चराने, पशुओं के लिए चारा लेने के लिए खेत में जाने से डर रहे हैं। स्थानीय निवासी डीपी भारती, राजकुमार, दशरथ ने बताया कि उन्हें गन्ना सेंटर के पास रघुराज सिंह के खेत में तेंदुआ दिखा। शोर मचाने पर तेंदुआ गन्ने के खेत में भाग गया। गांव जंगल से काफी दूर मैदानी क्षेत्र में है। ग्रामीणों के अनुसार जंगल क्षेत्र में तेंदुए की धरपकड़ होने से वह सुरक्षित क्षेत्र की ओर आ रहे हैं। इरफान, अशोक, सूर्यनारायन, मनीष सिंह ने तेंदुए को पकड़ने की मांग प्रशासन से की है। डीएफओ डऍ. एम. सेम्मारन का कहना है कि सूचना मिली है। टीम भेजकर जांच कराई जा रही है, सतर्कता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें