फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अब वीडियो देखकर अंग्रेजी बोलना सीखेंगे परिषदीय स्कूलों के बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। परिषदीय स्कूलों के बच्चे भी अब फर्राटेदार अंग्रेजी बोलना सीखेंगे। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने दस-दस मिनट के वीडियो तैयार किए हैं। इसके माध्यम से उच्च प्राथमिक विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के छात्र-छात्राओं में अंग्रेजी बोलने की दक्षता एवं कौशल को सुदृढ़ किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में कुल 1800 से अधिक परिषदीय व 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं। इनमें दो लाख 17 हजार बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने नई व्यवस्था के तहत शिक्षकों को पढ़ाने के लिए एक वीडियो कंटेंट तैयार किया है। इसमें उच्च प्राथमिक स्तर के छात्र-छात्राओं को सामान्य जीवन में उपयोग होने वाली अंग्रेजी भाषा से भली-भांति परिचित कराना है, जिससे वह उसे बोलचाल की भाषा में ला सकें। इससे विद्यार्थियों की प्रतिभा का विकास होगा, साथ ही अन्य बिंदुओं में सुधार आएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला ने बताया कि इससे बच्चों को अंग्रेजी सीखने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें