फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अब चुनाव के बाद शुरू होगी ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट

Sat, 24 Feb 2024 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला अस्पताल में संचालित ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का संचालन अब चुनाव बाद शुरू हो पाने की उम्मीद है। दरअसल, मूल्यांकन टीम ने यहां पर कार्यरत चिकित्सक के अनुभव की समय सीमा पर सवाल उठाए हैं। ऐसे में कम से कम तीन माह का अनुभव पूरा होने के बाद ही ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लाइसेंस मिल सकेगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में ब्लड बैंक का संचालन किया जा रहा है। आए दिन खून की कमी की समस्या आती रहती है। इसके कारण लोगों को समस्याओं से जूझना पड़ता है। ऐसे में जिला अस्पताल में ब्लड सेपरेशन यूनिट का संचालन शुरू किए जाने की तैयारी है। इसके लिए उपकरण की आपूर्ति हो गई है। बीते दिनों मूल्यांकन टीम ने यहां का निरीक्षण किया था।
टीम ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि यूनिट संचालन के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक का अनुभव कम से कम तीन माह का होना चाहिए। लेकिन, यहां पर विशेषज्ञ चिकित्सक का अनुभव महज डेढ़ माह का ही है। ऐसे में डेढ़ माह का अनुभव और होने के बाद लाइसेंस मिलने की बात कही जा रही है। ऐसे में मार्च माह में चुनाव प्रक्रिया शुरू होने की तैयारी की जा रही है। इस कारण से ब्लड बैंक की कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का संचालन लटक गया है।
विज्ञापन

ब्लड बैंक प्रभारी सीपी श्रीवास्तव का कहना है कि मूल्यांकन टीम ने अन्य सभी चीजों को ओके कर दिया है, सिर्फ चिकित्सक के अनुभव पर सवाल उठाए हैं। डेढ़ माह का अनुभव है, तीन माह का होना चाहिए।
सेपरेशन यूनिट से एक यूनिट रक्त से चार प्रकार के रक्त तैयार किए जाएंगे। ब्लड में चार प्रकार के तत्व कंपोनेंट होते हैं। इनमें रेड ब्लड सेल, व्हाइट ब्लड सेल,प्लाज्मा, प्लेटलेट्स मुख्य रूप से शामिल हैं। इस यूनिट में प्रक्रिया के तहत चारों तत्व को अलग किया जाता हैं। एक यूनिट ब्लड से लगभग चार लोगों की जरूरत पूरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें