फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ऑनलाइन हाजिरी न लगाने पर 40 पंचायत सहायकों को नोटिस

Thu, 25 Jun 2026 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पंचायत सचिवालय में लगातार चेतावनी के बावजूद 40 पंचायत सहायकों ने ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं कराई। पंचायती राज विभाग के विकसित पोर्टल पर नौ मार्च से नौ जून तक की समीक्षा में इन पंचायत सहायकों की एक भी दिन की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं मिली।
विज्ञापन


जिले के सभी 780 ग्राम पंचायत सचिवालयों में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालित हैं, जहां ग्रामीणों को आय, जाति, निवास, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र समेत अन्य ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। सचिवालयों में पंचायत सहायकों के उपस्थित न होने से कार्य प्रभावित हो रहा है। इससे पहले 24 मार्च को जिलाधिकारी की समीक्षा बैठक में 74 पंचायत सहायकों की ऑनलाइन उपस्थिति नहीं पाई गई थी।

उस समय संबंधित कर्मचारियों को अंतिम चेतावनी जारी की गई थी। इसके बाद भी 40 पंचायत सहायकों की स्थिति में सुधार नहीं मिला। इनमें बलरामपुर ब्लॉक के चार, गैड़ास बुजुर्ग के एक, गैसड़ी के पांच, हरैया सतघरवा के पांच, पचपेड़वा के 12, श्रीदत्तगंज के तीन, तुलसीपुर के तीन और उतरौला के सात पंचायत सहायक शामिल हैं।
विज्ञापन


प्रभारी डीपीआरओ अशोक सचान ने बताया कि सभी संबंधित पंचायत सहायकों को नोटिस जारी कर दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें