फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: लापरवाही पर दो पंचायत सहायकों को नोटिस

Fri, 14 Apr 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। दो पंचायत सहायकों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन



तुलसीपुर के सहायक विकास अधिकारी पंचायत कृष्ण कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत बालापुर की पंचायत सहायक जानवी सिंह के बिना सूचना के अपने कार्यस्थल से अनुपस्थित रहने के कारण लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। व्यक्तिगत शौचालयों के सर्वे का कार्य भी प्रभावित है। इस पर नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन





उतरौला विकासखंड के सहायक विकास अधिकारी पंचायत हनोमान प्रसाद ने बताया कि ग्राम पंचायत रामपुर मुरार के पंचायत सहायक रामराज गौतम से विकास कार्यों में उदासीनता के चलते नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें