फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बिना सूचना के गायब तीन चालकों को नोटिस

Tue, 11 Jun 2024 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। स्थानीय डिपो में तैनात तीन चालक कई सप्ताह से बिना सूचना गायब चल रहे हैं। निगम के कार्यों के प्रति लापरवाही करने वाले तीनों चालकों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। चालकों को गोंडा स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

डिपो की वरिष्ठ इंचार्ज प्रभारी तरन्नुम ने बताया कि चालक रामसुख चौधरी सात अप्रैल 2024 से, बृजेंद्र कुमार 16 मई और नरेंद्र कुमार दूबे 25 मई से बिना सूचना के गायब चल रहे हैं। चालकों के मनमाने ढंग से ड्यूटी से गायब रहने के कारण बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। कर्तव्यों के प्रति लापरवाही करने वाले तीनों चालकों को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही चालकों को गोंडा आरएम कार्यालय में स्पष्टीकरण देने का निर्देश भी दिया गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर चालकों को कार्यमुक्त करने की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें