फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सर्वे में लापरवाही पर 237 पंचायत सहायकों को नोटिस

सार

बलरामपुर जिले में 237 पंचायत सहायकों को एग्री स्टैक सर्वे में लापरवाही पर नोटिस भेजा गया। बार-बार निर्देश देने के बाद भी सर्वे कार्य में प्रगति नहीं हुई। अधिकारियों ने तत्काल कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर। खरीफ सत्र 2025-26 के लिए एग्री स्टैक सर्वे कार्य में लापरवाही बरतने पर जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया उपाध्याय ने 237 पंचायत सहायकों को नोटिस भेजा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उप कृषि निदेशक ने ग्राम पंचायतों के गाटा संख्या का आवंटन कर सचिव व पंचायत सहायकों को सर्वे पूरा करने का निर्देश दिया था। बार-बार फोन, व्हाट्सएप और अन्य माध्यमों से निर्देश देने के बावजूद अब तक प्रगति शून्य रही। पंचायत सहायक व सचिव द्वारा शासन के महत्वपूर्ण कार्य में रुचि नहीं ली जा रही है। उच्च स्तर से आए निर्देशों की अनदेखी की जा रही है, जो गंभीर मामला है। सचिवों को निर्देशित किया गया है कि तत्काल आवंटित गाटा संख्या का सर्वे पूरा कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। साथ ही अब तक काम न करने की स्थिति में साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण भी सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) के माध्यम से कार्यालय में प्रस्तुत करें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें