फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बिना मान्यता संचालित 16 विद्यालयों को नोटिस

Sun, 13 Jul 2025 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में बिना मान्यता संचालित पाए गए 16 निजी विद्यालयों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) शुभम शुक्ल द्वारा अंतिम नोटिस जारी किया गया है। बीएसए ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित अवधि में मान्यता संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए तो विद्यालय प्रबंधकों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई के साथ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि जिले के सभी खंड शिक्षाधिकारियों से गैर-मान्यता प्राप्त विद्यालयों की जांच कराई गई थी। जांच में 16 ऐसे विद्यालय चिन्हित हुए जो बिना आवश्यक मान्यता के संचालित हो रहे हैं। इन विद्यालयों के प्रबंधकों को 11 जुलाई को समस्त अभिलेखों के साथ कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था, लेकिन निर्धारित तिथि तक कोई संतोषजनक प्रमाण नहीं प्रस्तुत किया गया। प्रशासन ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए अंतिम नोटिस जारी किया है और चेताया है कि शिक्षा नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


इन विद्यालयों को भेजी गई नाेटिस
न्यू भारत मॉडर्न पब्लिक स्कूल, अटलनगर
लार्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल, कोड़री बाजार
सुभाष चंद्र जूनियर हाईस्कूल, कोड़री बाजार
जीआर पब्लिक स्कूल, करमैती
सेंट जॉर्ज एकेडमी, हरैया सतघरवा
सेंट जॉर्ज एकेडमी, मणिपुर
स्टार बर्ड पब्लिक स्कूल, मणिपुर
शिव बाल विद्या मंदिर, मणिपुर
रामफेरन मेमोरियल शिक्षण संस्थान, दलपतपुर बलदेवनगर
गीता ज्ञान सरोवर बाल विद्या मंदिर, मंगराकोहल
एसपीआरएन चिल्ड्रेन एकेडमी, बजरडीह
मायादेवी शांति प्रसाद मेमोरियल शिक्षा संस्थान, रामनगर
पीआरआर पब्लिक स्कूल, करमैती
केतकी देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, गुगौली खुर्द
स्व. प्रेमलाल शिक्षण संस्थान, बेनीडीह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें