फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 4431 ई रिक्शा स्वामियों को भेजी जा रही नोटिस

Sun, 19 Jan 2025 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बकाया टैक्स न जमा करने वाले ई रिक्शा स्वामियों पर परिवहन विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। 4431 ई रिक्शा स्वामियों पर करीब 90 लाख रुपये का टैक्स बकाया है। सभी ई रिक्शा स्वामियों को विभाग की तरफ से नोटिस भेजी जा रही है। नोटिस के बाद भी बकाया टैक्स न जमा करने वाले ई रिक्शा स्वामियों को आरसी जारी की जाएगी।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बृजेश यादव ने बताया कि बलरामपुर में नौ हजार से अधिक ई रिक्शा पंजीकृत हैं। बकाया टैक्स न जमा करने वाले ई रिक्शा स्वामियों को विभाग की तरफ से लगातार फोन करके सूचना दी जा रही है। एआरटीओ ने बताया कि कामर्शियल बस, जीप, ट्रैक्टर-ट्राली, टैंपो व ई-रिक्शा जैसे वाहन स्वामियों को बकाया टैक्स जमा करने के लिए एकमुश्त समाधान योजना का लाभ उठाने का मौका दिया गया है। योजना का लाभ उठाकर वाहन स्वामी अपना बकाया टैक्स जमा सकते हैं।
एआरटीओ ने बताया कि ई रिक्शा स्वामियों पर 90 लाख रुपये से अधिक टैक्स बकाया है। टैक्स जमा करने के लिए ई रिक्शा स्वामियों काे नोटिस दी गई है। बिना टैक्स जमा किए सड़क पर दौड़ने वाले ईंरिक्शा की चेकिंग कर बकाया कर वसूला जा रहा है। बकाया टैक्स वाले ई-रिक्शा स्वामियों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें