फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीएल सीजन 2 में नोएडा, मेरठ एवं लखनऊ की टीम लेगी हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। आईपीएल के तर्ज पर होने वाले देवीपाटन प्रीमियर लीग सीजन-2 के क्रिकेट महाकुम्भ में इस बार नोएडा, मेरठ एवं लखनऊ की टीमें जलवा दिखाएंगी। यह महाकुंभ आगामी 10 अक्तूबर को बलरामपुर स्पोटर्स स्टेडियम में रंगारंग समारोह के साथ शुरू होगा।
विज्ञापन

रविवार को बलरामपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव इमरान अहमद ने बताया कि इस वर्ष का डीपीएल सीजन-2 आगामी 10 अक्तूबर से शुरू होगा। इसका आयोजन क्रिकेट एसोसिएशन बलरामपुर और क्रिकेट एसोसिएशन गोंडा के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है।
इस लीग में कुल 8 टीमों को प्रवेश दिया गया है। इसमें नोएडा की बंसल स्पोटर्स कैपिटल, मेरठ की स्टैंड इंटरनेशनल इंडियन तथा लखनऊ की गुलमोहर लायंस जैसी नई टीमें प्रतिभाग करेंगी। बीएस इंटरप्राइजेज बलरामपुर मेजबान टीम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी मैच सफेद गेंद व कलर ड्रेस में खेले जाएंगे। रिप्ले तथा थर्ड अम्पायर की भी व्यवस्था रहेगी। लीग के सभी अम्पायर व स्कोरर बीसीसीआई लेवल के होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें