फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग बच्चों को दिए जाएंगे सहयोगी उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्यांबलरामपुर। दिव्यांग बच्चों को सहयोगी उपकरण दिलाने की कवायद शुरू की गई है। पांच तिथियों में शिविर लगाकर छह से 18 वर्ष तक के दिव्यांग बच्चों का चयन किया जाएगा। शिविरों का नेतृत्व जिला समन्वयक समेकित शिक्षा आभा त्रिपाठी करेंगी।
विज्ञापन

बीएसए हरिहर प्रसाद ने शनिवार को बताया कि बीडीओ कार्यालय उतरौला में 12 सितंबर व रेहरा बाजार में 13 सितंबर को शिविर लगाकर सर्व शिक्षा अभियान योजना के तहत समेकित शिक्षा में छह से 18 वर्ष के दिव्यांग बच्चों का मेडिकल एसेसमेंट कैंप लगाया जाएगा। इसी तरह से डायट में 17 सितंबर को, बसंत लाल इंटर कॉलेज तुलसीपुर में 19 सितंबर को तथा ब्लॉक संसाधन केंद्र गैसड़ी में 25 सितंबर को चयन कैंप लगाया जाएगा।
कैंप में नेत्र संबंधी, हाथ पैर में दिक्कत, दीमाग संबंधी समस्या वाले दिव्यांग बच्चों की जांच कराकर उन्हें दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं उपकरण संबंधी जानकारी दी जाएगी। सीडीओ अमनदीप डुली ने चार सितंबर की बैठक में निर्देश दिया था कि कैंपों के प्रगति की सूचना उन्हें एक दिन पहले हरहाल में उपलब्ध कराई जाए और प्रचार-प्रसार कराया जाए।
विज्ञापन

बीएसए ने जिले भर के छह से 18 वर्ष तक के दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों से अपील किया है कि अपने नजदीक के कैंप में पहुंचकर बच्चों को सहयोगी उपकरण दिलाने में मदद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें