फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी देख भड़कीं नोडल अफसर बोलीं, रोज कराओ सफाई

विज्ञापन
बलरामपुर के जिला महिला अस्पताल में निरीक्षण करती नोडल अफसर हर्षिता माथुर व अन्य। - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले की महिला नोडल अफसर ने शनिवार को जिला महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में गंदगी पाए जाने पर भड़क उठीं। अस्पताल में नियमित सफाई एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतर बनाने का निर्देश सीएमएस को दिया। जननी सुरक्षा, आयुष्मान भारत एवं कन्या सुमंगला योजना से संबंधित होर्डिंग अस्पताल में लगवाने तथा मरीजों को इस संबंध में जानकारी दिए जाने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

जिले की महिला नोडल अफसर एवं सीडीओ सिद्घार्थनगर हर्षिता माथुर ने जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने के लिए शनिवार को जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों का हालचाल लेते हुए अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने अस्पताल के जनरल वॉर्ड, लेबर रूम, एनएससीयू एवं दवा वितरण केन्द्र का निरीक्षण करते हुए सीएमएस को दिशा निर्देश दिए। अस्पताल परिसर में गंदगी पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए नोडल अफसर ने सीएमएस को नियमित साफ सफाई कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

प्रसूताओं को सरकार की तरफ से मिलने वाली योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि पहली व दूसरी लड़की के जन्म होने पर सरकार कन्या सुमंगला योजना के तहत दो हजार रुपये की धनराशि देती है। पात्र लाभार्थी इस योजना का लाभ अवश्य लें। नोडल अफसर ने सीएमएस को निर्देश दिया कि जननी सुरक्षा, आयुष्मान भारत एवं कन्या सुमंगला योजना का होर्डिंग अस्पताल परिसर में अनिवार्य रूप से लगवाएं। अस्पताल में आने वाले लोगों को इन योजनाओं के बारे में जानकारी भी दी जाए।
इसके बाद नोडल अफसर ने जिला संयुक्त चिकित्सालय का भी निरीक्षण करते हुए अधिकारी व चिकित्सकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस अवसर पर जिला महिला चिकित्सालय की सीएमएस डॉ. पीके मिश्रा, डीडीओ गिरीश चन्द्र पाठक, डीपीओ सतीश चन्द्र एवं महिला थानाध्यक्ष ममता यादव व रूचि राठौर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें