फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलेश तिवारी की हत्या से हिंदू संगठनों में उबाल

विज्ञापन
बलरामपुर के कलेक्ट्रेट में अपर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हिन्दू संगठनों के लोग। - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। बीते दिन लखनऊ में हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की हत्या के बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया है। आर्य वीर दल तथा अन्य हिंदू संगठनों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में इकट्ठा होकर दोषियों को फांसी दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन अपर एसडीएम को सौंपा गया। मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता व सरकारी नौकरी दिए जाने की भी जोर-शोर से मांग उठाई गई।
धरने को संबोधित करते हुए आर्य वीर दल के संयोजक अशोक तिवारी, संजय शुक्ला, डॉ. तुलशीश दूबे, सेतबंधु त्रिपाठी, इंदुभूषण जायसवाल, अम्बरीश शुक्ला, कमलेश त्रिपाठी, रमेश पांडेय, हरिवंश सिंह, रूपेश मिश्र व अंगद शरण गौतम आदि ने कहा कि हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को बदमाशों ने लखनऊ में हत्या कर दी। प्रदेश में इस तरह की आपराधिक घटनाएं अपराधियों के हौसलों को बढ़ा रही है। अपराधियों पर तत्काल अंकुश लगाने के लिए उन्हें कड़ी से कड़ी सजा फांसी दी जाए।
विज्ञापन

प्रदेश के सीएम कानून व्यवस्था की समीक्षा करें और दोषी अफसरों को भी दंडित करें। मृतक के परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाए। परिवार के किसी एक सदस्य को तत्काल सरकारी नौकरी प्रदान की जाए।
धरना प्रदर्शन में शामिल हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने घटना को लेकर आक्रोश जताया और दोषियों के खिलाफ सीएम से कार्रवाई किए जाने की मांग की। धरना प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर एसडीएम नवीन कुमार श्रीवास्तव को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें