फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: लिंग के आधार पर किसी के साथ न हो भेदभाव

Thu, 05 Dec 2024 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग में 100 विद्यार्थियों को लिंग व समाज आधारित सर्टिफिकेट कोर्स के लिए 60 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। प्रशिक्षण के समापन सत्र को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने कहा कि समृद्ध समाज का निर्माण ऐसे सामाजिक ढांचे की स्थापना पर निर्भर करता है जो व्यक्तियों को उनके लिंग की परवाह किए बिना नियमित जीवन शैली चुनने की अनुमति देता है।
विज्ञापन

ऐसे में लिंग के आधार पर किसी के साथ भी भेदभाव नहीं करना चाहिए। विभागाध्यक्ष व समन्वयक डॉ. अनामिका सिंह ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि लिंग संवेदनशीलता हमें भेदों को दूर करना व समझना भी सिखाती है। इसका उद्देश्य सभी के साथ निष्पक्ष व्यवहार करना है। लिंग के आधार पर अनुचित व्यवहार या पूर्वाग्रह को रोकने की कोशिश करना महत्वपूर्ण है। आयोजन सचिव ओमप्रकाश सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ अर्चना शुक्ला ने किया। इस अवसर पर डॉ दिनेश त्रिपाठी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें