फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: घटनास्थल के पास नहीं मिले जानवर के पगचिह्न

विज्ञापन
 हरैया सतघरवा क्षेत्र के बनकटी गांव में रोते बिलखते परिजन। संवाद
विज्ञापन
हरैया सतघरवा। ग्राम पंचायत लौकी कला के मजरे पासीपुरवा बनकटी निवासी कृष्णा प्रसाद (25) की मौत का राज गहराता जा रहा है। एक तरफ मृतक के भाई ने जंगली जानवर के हमले में मौत की बात कहते हुए पुलिस को तहरीर दी है, वहीं दूसरी ओर वनविभाग का दावा है कि घटना स्थल और आसपास किसी जानवर के पगचिह्न नहीं मिले हैं। फिलहाल मौत का असल कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई पारस राम ने बताया कि कृष्णा प्रसाद शुक्रवार शाम करीब चार बजे बरहवा रेंज लौकी बीट के कंजही जंगल में लकड़ी बीनने गए थे। देर रात तक घर वापस नहीं लौटे तो खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। शनिवार को सहियापुर गांव का एक व्यक्ति उसी जंगल में लकड़ी बीनने गया था। उसने शव देखने के बाद गांव के लोगों को जानकारी दी। बड़े भाई पारस राम ने पुलिस व वन विभाग को मामले की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के बड़े भाई पारस राम ने जंगली जानवर के हमले में मृत्यु होने के संबंध में तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
घटना स्थल पर नहीं मिले जंगली जानवर के पगचिह्न
पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम ने रविवार को भी घटनास्थल का भ्रमण किया। टीम को घटनास्थल के पास किसी भी जंगली जानवर के पगचिह्न नहीं मिले हैं। कृष्णा के परिजनों से मिलकर उन्हें हर मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया गया है। जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- मनोज कुमार, एसडीओ वन विभाग
पत्नी व मां का रो-रोकर हाल बेहाल
मृतक कृष्णा प्रसाद की पत्नी प्रमिला व मां मायादेवी का रो-रोकर हाल बेहाल है। बड़े भाई पारस राम ने बताया कि कृष्णा चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। कृष्णा की शादी दो वर्ष पूर्व प्रमिला के साथ हुई थी। गांव के लोग घर वालों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें