फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर पर नहीं हुई कार्रवाई

विज्ञापन
बलरामपुर के गौरा चौराहा में अल्ट्रासाउंड सेंटर का खुला ताला ।-संवाद
विज्ञापन
गौरा चौराहा। जिले में बिना पंजीकरण के कई अल्ट्रासाउंड सेंटर चल रहे हैं। अफसर जानकर भी अनजान बने हुए हैं। गौरा चौराहा क्षेत्र में बिना पंजीकरण अवैध रूप से राजधानी अल्ट्रासाउंड सेंटर के संचालन का मामला उजागर हो चुका है, फिर भी कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

गौरा चौराहा क्षेत्र में बीते माह अवैध तरीके से नाबालिग के गर्भपात का मामला सामने आया था। इस मामले में महक हॉस्पिटल को 21 अगस्त को सील कर दिया गया था, जबकि राजधानी अल्ट्रासाउंड सेंटर का संचालक ताला लगाकर फरार हो गया था। सेंटर पर ताला लगा होने के कारण स्वास्थ्य टीम वापस लौट गई थी। करीब 15 दिनों के बाद अब राजधानी अल्ट्रासाउंड सेंटर का संचालन गुपचुप तरीके से शुरू हो गया है।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय में निजी प्रतिष्ठान का पटल देख रहे बाबू राजेश हंस ने बताया कि राजधानी अल्ट्रासाउंड सेंटर के पंजीकरण के बारे में जानकारी नहीं है।
जांच कर होगी कार्रवाई
गौरा चौराहा में संचालित राजधानी अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच कराई जाएगी। यदि अनियमितता मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. एसके श्रीवास्तव, एसीएमओ बलरामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें