फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: आठ दिनों से लापता बुजुर्ग का शव नाले में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
जरवा। क्षेत्र के कवही नाले में बृहस्पतिवार की रात बुजुर्ग का शव मिला। बालापुर गांव के चांदबाबू ने शव की पहचान अपने पिता अब्दुल गफ्फार (60 वर्ष) के रूप में की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनके पिता 25 अगस्त को बालापुर चौराहे गए थे, इसके बाद से वह घर नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला। पिता के न मिलने पर स्थानीय कोतवाली में 26 अगस्त को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार रात ग्रामीणों ने नेवलगढ़ के पास कवही नाले में शव देखे जाने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने इसकी जानकारी चांदबाबू को दी। मौके पर वह परिजनों के साथ पहुंचे और शव की शिनाख्त की। प्रभारी निरीक्षक राकेश पाल ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज थी। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)







भांभर नाले में डूबे वृद्ध का अब तक नहीं मिला सुराग







गौरा चौराहा। ग्राम हरनहवा के पूर्वीडीह गांव निवासी फागू (65 वर्ष) बृहस्पतिवार को भांभर नाले में डूब गए। 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी उनका पता नहीं चल सका है। परिजनों ने बताया कि फागू अपने भतीजे पवन कुमार के साथ रहते थे। सुबह करीब आठ बजे वह नाले के पास गए थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से पानी में गिर पड़े। ग्रामीणों ने तत्काल बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण उन्हें नहीं बचाया जा सका। पीएसी और पुलिस ने देर रात तक तलाश की, लेकिन असफल रहे। ग्रामीणों ने नाले में जाल डालकर पानी का बहाव रोकने की कोशिश की है। प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह का कहना है कि तलाश हो रही है। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें