फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 5.17 करोड़ से बनेंगी नौ सड़कें

Sat, 17 Jan 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र में ​स्थित जर्जर सड़क।
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले की दो विधानसभा क्षेत्रों में नौ सड़कों की मरम्मत को मंजूरी मिल गई है। इसमें तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र की पांच व गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र की चार सड़कें शामिल हैं। ये सड़कें थारू बहुल गांवों को भी जोड़ेंगी। सड़कों की मरम्मत होने से करीब तीन लाख आबादी को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र में उतरौला-पचपेड़वा-चंदनपुर होते हुए मदरहिया गांव को जोड़ने वाली सड़क की मरम्मत पर 45.10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस मार्ग से मोतिहवा गांव को जोड़ने वाली सड़क मरम्मत पर 48.80 लाख रुपये खर्च होंगे। थारू बहुल ग्राम महरी व केवलपुर मिश्रौलिया लिंक सड़क पर 47.80-47.80 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र की बहराइच-सिरसिया-तुलसीपुर-गुलरिहा रोड की मरम्मत पर 68.70 लाख रुपये खर्च होंगे। बेला जाने वाले संपर्क मार्ग पर 90 लाख रुपये, महराजगंज व रूपनगर लिंक रोड पर 85 लाख रुपये, खैरी से रजवापुर संपर्क मार्ग पर 34.20 लाख रुपये व रमईडीह-गुरचाही संपर्क मार्ग पर 50 लाख रुपये से मरम्मत का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन




ग्रामीणों का आवागमन होगा सुगम
नौ सड़कों की मरम्मत होने से ग्रामीणों काे सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। ग्रामीण अनूप शुक्ला, प्रमोद कुमार, संतोष, इरफान व जावेद आदि का कहना है कि बारिश में जर्जर सड़क से आवागमन करने में परेशानी होती है। सड़कों की मरम्मत होने से विद्यार्थियों, मरीजों व किसानों सहित तीन लाख आबादी की परेशानी दूर होगी।



बारिश से पहले होगी मरम्मत

गैसड़ी व तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र की नौ सड़कों की मरम्मत कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर सहित सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कराई जाएंगी। बारिश से पहले सड़कों की मरम्मत करवा दी जाएगी।
विज्ञापन

-कुमार शैलेंद्र, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें