फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मानदेय वृद्धि के लिए 15 से धरना देंगे एनएचएम के संविदा कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मियों ने मानदेय वृद्धि को लेकर आरपार की लड़ाई का एलान किया है। संविदा कर्मचारी 15 जून से कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। इस संबंध में कर्मचारी संघ ने सीएमओ को मांग पत्र भेजकर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अविनाश विक्रम सिंह व जिला महामंत्री अभिषेक त्रिपाठी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर शोषण का आरोप लगाया। कहा प्रदेश के 74 जनपदों में एनएचएम के संविदा कर्मियों को पांच प्रतिशत वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ मिल चुका है, लेकिन बलरामपुर में तैनात कर्मियों को अब तक इसका लाभ नहीं मिला है। स्वास्थ्य विभाग के जिला कार्यक्रम प्रबंधक की लापरवाही से मानदेय वृद्धि नहीं हुई है। इसे लेकर संविदा कर्मियों ने अप्रैल में विरोध जताया था। तब 06 अप्रैल 2025 को सीएमओ व जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने मानदेय वृद्धि का लाभ दिलाए जाने का आश्वासन दिया था।
दो महीने बीतने के बाद भी जिले में तैनात 829 संविदा कर्मियों को मानदेय वृद्धि का लाभ नहीं मिल पाया है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक के मनमाने रवैये का खामियाजा संविदा कर्मचारी झेल रहे हैं। संघ ने सीएमओ से मांग की कि वर्ष 2023-24 का वार्षिक वेतन वृद्धि मानदेय में जोड़कर दिया जाए। 14 जून तक अन्य जिलों की तरह वेतनवृद्धि करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें