फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सपा सांसद के काफिले के 10 वाहनों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। श्रावस्ती लोकसभा के सपा सांसद राम शिरोमणि वर्मा बकरीद त्योहार पर बधाई देने शुक्रवार को उतरौला गए थे। उनके काफिले में पार्टी के दिग्गज नेता शामिल थे। प्रभारी निरीक्षक उतरौला अवधेश राज सिंह ने बताया कि चौराहे पर बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े किए गए, जिससे आम जन को काफी दिक्कत हो रही थी। नियम तोड़ने पर पुलिस ने काफिले के 10 वाहनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से किए गए चालान में पूर्व विधायक मशहूद खां, राम सागर अकेला, सपा प्रदेश सचिव ओंकार नाथ पटेल, सपा के विशेष आमंत्रित सदस्य तवक्कल हुसैन रिजवी, सपा नेता परवेज उमर, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा बहलोल नियाजी, जिला पंचायत सदस्य शाकिब महमूद, जिला पंचायत सदस्य राम दयाल यादव, पूर्व एमएलसी प्रत्याशी डॉ. भानु त्रिपाठी समेत 10 सपा नेताओं के वाहन शामिल हैं। पुलिस की कार्रवाई पर सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने ऐतराज जताया।
कहा कि त्योहार पर लोगों को बधाई देने पर भी अप्रत्यक्ष रूप से रोक लगाई जा रही है। वह पूरी कार्रवाई की जानकारी कर न्याय की लड़ाई लड़ेंगे, अभी वह अपनों को त्योहार की बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें