फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पुणे में नवविवाहिता की मौत, ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
बलरामपुर के सेमरा गांव में परिजनों को समझाते पुलिसकर्मी व अन्य ।-संवाद
विज्ञापन
हरैया सतघरवा। ग्राम पंचायत सोनपुर के मजरा सेमरा निवासी पातीराम ने बेटी की हत्या का आरोप दामाद और उसके परिजनों पर लगाया है।
विज्ञापन

मृतका अंजली मौर्या (22) की शादी इसी वर्ष 28 अप्रैल को सेमरा गांव निवासी शिवाजी मौर्या से हुई थी। पीड़ित पिता का कहना है कि विवाह के बाद से ही शिवाजी व उसके परिजन दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। करीब दो माह पूर्व शिवाजी, अंजली को साथ लेकर पुणे (महाराष्ट्र) चला गया था। 16 सितंबर को परिजनों को सूचना दी गई कि अंजली ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन

पातीराम का आरोप है कि बेटी की हत्या कर शव को रस्सी से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। पुणे पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को भेज दिया। शव गांव पहुंचते ही परिजनों में गम के साथ गुस्सा दिखा। परिजन और ग्रामीणों ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया। सूचनन्परपाकर हरैया थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक हरीश सिंह ने ग्रामीणों को समझाकर शव का अंतिम संस्कार कराया। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में पुणे के लोणीकंद थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं, गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें