फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अयोध्या व प्रयागराज जाने वाली बसों में लगेंगे नये फर्स्ट एड बॉक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। श्रद्धालुओं को सुगम आवागमन कराने के साथ ही उनकी सुविधाओं को भी बेहतर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

बलरामपुर डिपो से अयोध्या व प्रयागराज जाने वाली बसों में अब नये फर्स्ट एड व टूल किट बाक्स लगाए जाएंगे। इसके लिए परिवहन निगम को 50-50 फर्स्ट एड व टूल किट बाक्स की डिमांड भेजी गयी है।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वीके वर्मा ने बताया कि श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या व माघ मेला शुरू होने पर प्रयागराज के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज बसों में यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए अभी से तैयारी की जा रही है। अयोध्या व प्रयागराज जाने वाली सभी बसों में नये संसाधनों से लैस किया जा रहा है।
इसी को देखते हुए डिपो की 50 बसों में नया फर्स्ट एड व टूल किट बाक्स लगाया जाएगा। इसके लिए उच्चाधिकारियों को डिमांड भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें