सादुल्लाहनगर। नेवादा गांव में चल रहे नेशनल क्रिकेट ट्रॉफी के तीसरे दिन सोमवार को लीग व क्वार्टर फाइनल मुकाबला सहित तीन मैच खेले गए। नेवादा की टीम ने क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
पहला मुकाबला नेवादा और सब्बनजोत के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नेवादा ने निर्धारित 10 ओवरों में 145 रन बनाए। सफीक ने 58 रनों की शानदार पारी खेली। गेंद और बल्ले दोनों से असरदार रहे वलीउल्लाह ने 53 रन बनाने के साथ 3 विकेट भी चटकाए, जिसके चलते उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सब्बनजोत की टीम 10 ओवरों में 110 रन पर सिमट गई।
दूसरा मुकाबला जिगना और इमामबाड़ा के बीच हुआ। टॉस इमामबाड़ा ने जीता, जबकि बल्लेबाजी जिगना ने की। जिगना की टीम 8 ओवरों में 73 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में इमामबाड़ा ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए महज 5 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया। सईद ने 45 रनों की तेजतर्रार पारी खेली और मैन ऑफ द मैच बने।
दिन का सबसे रोमांचक क्वार्टर फाइनल मुकाबला इमामबाड़ा और नेवादा के बीच खेला गया। नेवादा की टीम 8 ओवरों में 9 विकेट खोकर 63 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इमामबाड़ा की टीम भी दबाव में आकर 55 रन पर ऑलआउट हो गई। साहिल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो ओवरों में मात्र 8 रन देकर 5 विकेट झटके और मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अपने नाम किया। इस अवसर पर
प्रतियोगिता के अध्यक्ष ताहिर हुसैन, संयोजक शाहिद हुसैन, शमशाद, मुशाहिद, वलीउल्लाह, इश्तियाक और मो. वसीम आदि मौजूद रहे।