फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में भतीजे व पोते ने की अधेड़ की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। फकीरीडीह गांव में जमीन विवाद के चलते भतीजे तथा पोते ने अधेड़ के सिर पर पाइप से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में अधेड़ लहूलुहान हो गया गया। हड़बड़ाए आरोपियों ने हनुमान को ठेले पर लादा और अस्पताल ले जाने लगे। लेकिन थोड़ी दूर जाते ही उसने दम तोड़ दिया। जिसके बाद आरोपी शव को ठेले पर ही छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

फकीरीडीह निवासी हनुमान (55) नि:संतान है। हनुमान ने अपनी एक जमीन भाई भल्लर की पत्नी के नाम करीब 15 वर्ष पूर्व कर दिया था। इसी बात से उनके दूसरे भाई सुखी के परिजन नाराज रहते थे। बुधवार सुबह करीब 9.30 बजे वह खेत की तरफ गए थे। वहां पर नाराज भाई के बेटे मानिकी व पौत्र केशवराम खेत में ट्यूबवेल की बोरिंग कराने की तैयारी कर रहे थे। हनुमान को देखकर भतीजा व परिजन तंज कसने लगे। भतीजे ने हनुमान से कहा कि तुम नि:संतान हो यहां आकर अपशुकन मत करो। इसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी।
इसी बीच भतीजे व पोते ने हनुमान सिर पर लोहे की पाइप से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हनुमान लहूलुहान होकर खेत में ही गिर गए। आरोपियों ने हड़बड़ाकर हनुमान को ठेले पर लाद लिया और अस्पताल ले जाने लगे। लेकिन कुछ दूर जाने के बाद ही हनुमान ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद दोनों आरोपी शव ठेले पर ही छोड़कर फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र यादव ने बताया कि मृतक के भाई भल्लर की तहरीर पर मानिकी व केशवराम के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें