फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: फाइनल मुकाबला जीतकर नयानगर क्रिकेट क्लब विजयी

Fri, 23 Jun 2023 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के बालापुर खेल मैदान विजेता टीम के ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते मुख्य अति​थि मुसीर पप्
विज्ञापन
बलरामपुर। जरवा क्षेत्र के बालापुर स्थित मैदान में चल रहे बालापुर क्रिकेट प्रीमियर लीग का फाइनल मैच जीतकर नयानगर क्रिकेट क्लब की टीम विजेता बनी। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए संदीप को मैन ऑफ द मैच और नियाज वारिस को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

बालापुर क्रिकेट प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को नयानगर क्रिकेट क्लब व बालापुर क्रिकेट ब्लब के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि आमिर खान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नयानगर की टीम ने 14 ओवरों में 170 रन बनाए। 171 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बालापुर क्रिकेट क्लब की टीम 14 ओवर में मात्र 118 रन बना सकी। 52 रनों से मैच जीतकर नयानगर की टीम विजेता बनी। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को ट्राॅफी व खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार प्रदान किया। मैन ऑफ द सीरीज चुने गए नियाज वारिस को पुरस्कार के रूप में साइकिल प्रदान किया गया। इस अवसर पर असबाब, अशरफ, समद, सरफराज, राजा, मेराज व असद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें