फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नवोदय विद्यालय बना पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का मॉडल

Wed, 08 Jul 2026 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, घुघुलपुर ने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है। स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग 2025-26 में विद्यालय ने श्रेणी-द्वितीय में 96.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यालय को फाइव स्टार रेटिंग से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


बुधवार को वाराणसी में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में विद्यालय को यह सम्मान प्रदान किया गया। विद्यालय की ओर से उप प्राचार्य उत्तम सिंह पाल ने सम्मान ग्रहण किया।

राज्य स्तर पर चयनित 20 उत्कृष्ट विद्यालयों में पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बलरामपुर का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा। विद्यालय का मूल्यांकन स्वच्छ परिसर, हरित वातावरण, जल एवं ऊर्जा संरक्षण, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, पौधरोपण, पर्यावरणीय गतिविधियों, विद्यार्थियों की सहभागिता तथा नवाचार जैसे विभिन्न मानकों पर किया गया। इन सभी मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय को सर्वोच्च रेटिंग प्रदान की गई।
विज्ञापन


उप प्राचार्य उत्तम सिंह पाल ने बताया कि यह उपलब्धि विद्यालय की प्राचार्या गीता मिश्र के नेतृत्व, शिक्षकों के समर्पित प्रयास, विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में स्वच्छता को केवल अभियान नहीं, बल्कि दैनिक जीवन की संस्कृति के रूप में अपनाया गया है। विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, कचरा प्रबंधन और हरित जीवनशैली के प्रति नियमित रूप से जागरूक किया जाता है।
विज्ञापन


विद्यालय की इस उपलब्धि से जिले में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें