फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नवारंभ उत्सव से बाल शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान

Tue, 24 Mar 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-36-बलरामपुर के प्राथमिक विद्यालय कोयलिहा में विद्या​र्थियों को किया गया सम्मानित।-स्रोत: व
विज्ञापन
बलरामपुर। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत जिले में मंगलवार को नवारंभ उत्सव धूमधाम से मनाया गया। बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में 384 को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों को बालवाटिका के रूप में विकसित कर तीन से चार वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए अनौपचारिक शिक्षा की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में बच्चों का फूलों से स्वागत कर उन्हें गीत-संगीत व खेलकूद गतिविधियों के माध्यम से प्रोत्साहित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से नामांकन और नियमित उपस्थिति पर विशेष जोर दिया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ल ने 2030 तक शत-प्रतिशत पूर्व प्राथमिक शिक्षा के लक्ष्य को महत्वपूर्ण बताते हुए अभिभावकों से बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने की अपील की। उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगराकोहल में प्रधानाध्यापक पवन कुमार शुक्ल ने नामांकन कराने वाले बच्चों को पाठ्य सामग्री भेंट कर उत्साहित किया।
विज्ञापन



वहीं प्राथमिक विद्यालय कोयलिहा में वार्षिकोत्सव एवं नव प्रवेश उत्सव आयोजित हुआ। इसका शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने किया। ग्राम प्रधान अभय कुमार मिश्र ने अतिथियों का स्वागत किया। बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत तथा ‘माय फ्रेंड गणेशा’ सहित विभिन्न गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कक्षा एक में प्रियांशी, प्रिंस गुप्ता, अभिषेक, वैष्णवी व कुणाल का नामांकन किया गया। प्रधानाध्यापक ब्रजेश कुमार द्विवेदी ने अभिभावकों से सहयोग की अपील की।



इसी तरह उतरौला क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय लालपुर जुनैद में आयोजित नवारंभ उत्सव में खंड शिक्षा अधिकारी सुनीता वर्मा ने बालवाटिका की गतिविधियों, लर्निंग कॉर्नर, खेल सामग्री और व्यवस्थाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में रेहाना बेगम, नीलू तिवारी, अनीता मिश्रा, सुनीता सोनी, रीता देवी, पुष्पा, झुमरा, सोना सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें