फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नौतपा का कहर जारी, घर से बाहर निकलना मुश्किल

Wed, 29 May 2024 03:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के वीर विनय चौराहे पर धूप से बचने के लिए चेहरे पर दुपट्टा लपेट कर जाते लोग।
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में नौतपा का कहर जारी है। आसमान से बरसती आग व गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बढ़ते तापमान ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। भीषण गर्मी के चलते अस्पतालों में उल्टी, दस्त, सिर दर्द व बुखार के मरीज भी बढ़ गए हैं। भीषण गर्मी के मौसम में नगर में लगे वाॅटर कूलर जवाब दे गए हैं। इनकी खराबी के चलते लोगों को ठंडा पानी नहीं मिल पा रहा है। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती से भी लोगों की मुश्किलें बढ़ी हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले का अधिकतम तामपान 43 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सूरज की तपिश से बचने के लिए लोग घर से बाहर पूरी तरह मुंह ढककर निकले। तेज धूप व गर्म हवाओं के चलते दोपहर में सड़क व बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। जिला मेमोरियल चिकित्सालय में मंगलवार को 500 से अधिक मरीजों की ओपीडी हुई, जिसमें उल्टी, दस्त, बुखार, सिरदर्द व त्वचा रोग से संबंधित मरीजों की संख्या अधिक रही। संयुक्त जिला चिकित्सालय में बुजुर्ग मां को दिखाने आए संतोष ने बताया कि सुबह 11 बजे अचानक बीपी बढ़ गया। मां को चक्कर आने लगा तो तुरंत गाड़ी से अस्पताल लाया हूं। दवा दिया और आराम करने को कहा है। इसी तरह अनवार, रामदीन, सलमा और महादेव आदि ने भी सिर दर्द व बुखार होने पर अस्पताल पहुंचकर इलाज कराया। संयुक्त जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. राजकुमार वर्मा ने बताया कि मंगलवार को 630 लोगों की ओपीडी हुई है। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में हीट वेव के चलते बीमारियां बढ़ जाती हैं। इससे बचने के लिए दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें